बेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट अब हंस फाउंडेशन के अधीन

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का संचालन अब हंस फाउंडेशन करेगा। अस्पताल प्रशासन और हंस फाउंडेशन के बीच तीन वर्ष के लिए एमओयू हुआ है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सितंबर के प्रथम सप्ताह से फाउंडेशन यूनिट का संचालन शुरू करेगा। वर्तमान में यूनिट में 10 बेड हैं, जहां करीब 62 मरीज नियमित डायलिसिस कराते हैं और प्रतिमाह 513 से अधिक डायलिसिस होते हैं। नई व्यवस्था में मशीनों के रखरखाव, तकनीकी जांच और मानव संसाधन की जिम्मेदारी हंस फाउंडेशन संभालेगा। मरीजों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा और आयुष्मान कार्डधारकों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलती रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसे मरीजों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!