पटेलनगर में मोबाइल चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन भी बरामद किया है।
11 अगस्त 2026 को हिमांशु निवासी पहलवान ढाबा, पटेलनगर ने घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 12 अगस्त को चक्की टोला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ’’अर्सलान पुत्र वकील अहमद निवासी पंजाबी कॉलोनी, आईएसबीटी’’ और ’’सुफियान पुत्र रईस अहमद निवासी बिजनौर, हाल निवासी कारगी, पटेलनगर’’ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल प्रवीण पुंडीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!