एसएसपी की पहल से 4 परिवार फिर बसे

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय नई टिहरी में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग बैठक आयोजित हुई। बैठक में ’’6 पारिवारिक प्रकरणों’’ की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों से संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। सकारात्मक पहल के चलते ’’4 परिवारों में आपसी सहमति और समझौता’’ कराया गया, जिससे परिवार टूटने से बच गए। एक प्रकरण न्यायालय से संबंधित होने के कारण समाप्त किया गया, जबकि एक में विपक्षी पक्ष के अनुपस्थित रहने पर अगली तिथि निर्धारित की गई। एसएसपी ने कहा कि संवाद, समझाइश और संवेदनशील काउंसलिंग के जरिए पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है। ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक ’’हर माह’’ आयोजित की जाएगी।
