भू-धंसाव प्रभावित सौली गांव का टीम ने किया निरीक्षण, संवेदनशील परिवारों के विस्थापन की तैयारी


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को भूवैज्ञानिक उत्तरकाशी एवं उपजिलाधिकारी बड़कोट के नेतृत्व में गठित टीम ने आपदा प्रभावित ग्राम सौली एवं नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नंबर-7 का स्थलीय निरीक्षण किया। गत 7-8 अगस्त को भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री और नौगांव-स्यूरी मोटर मार्ग के बीच भू-धंसाव से कई भवनों में दरारें आई थीं।
निरीक्षण में कुछ भवनों में अधिक दरारें एवं झुकाव पाए गए, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। अन्य प्रभावित भवनों में भी बारिश के दौरान दरारें बढ़ने की आशंका जताई गई। भूवैज्ञानिक जांच में क्षेत्र में करीब 3-4 मीटर मोटी मिट्टी की परत तथा ढाल की दिशा में पेड़ों के झुकाव से भू-धंसाव की स्थिति सामने आई। वर्षा जल के भूमिगत रिसाव से भू-धंसाव बढ़ने की संभावना बताई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच कटान के बाद धंसाव शुरू होने की बात कही। टीम विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जांच के आधार पर अति संवेदनशील परिवारों के सुरक्षित स्थान पर विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!