भव्य रूप से आयोजित होगा मां नंदा सुनंदा महोत्सव
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट
रानीखेत। 136 वें मां नंदा सुनंदा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मां नंदा सुनंदा सेवा समिति की बैठक में महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मां नंदा सुनंदा महोत्सव का आयोजन इस बार 15 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा। बैठक में तय हुआ कि 15 सितंबर पंचमी के दिन प्रातः नौ बजे माधव कुंज राय स्टेट से कदली वृक्ष लाए जाएंगे जिनसे उसी दिवस मूर्ति निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।19 सितंबर को अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा सुनंदा देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन पूर्वाह्न से अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता शुरू होगी। पूर्व वर्षों की भांति महिलाओं की झोड़ा छपेली प्रतियोगिता मेहंदी ऐपण चित्रकला कुमाउनी व्यंजन मांगल गीत विवाह गीत फैंसी ड्रेस पारम्परिक परिधान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं व बच्चों, महिलाओं के मनोरंजक खेलकूद भी आयोजित होंगे। 23 सितंबर को मां नन्दा सुनंदा का डोला भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ प्रातः 10 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से निकलेगा जबकि स्कूली सांस्कृतिक शोभा श्री शिव मंदिर से आरम्भ होगी। बैठक में समिति के संरक्षक मंडल क्रमशः हरीश लाल साह, विमल सती, किरन लाल साह, मुकेश साह, अनिल वर्मा ,भुवन सती, अनिल पांडे ने अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक की अध्यक्षता गौरव भट्ट ने की। बैठक में मोहिल साह पीयूष साह, राजेन्द्र पंत,अभिषेक कांडपाल ,दीपक पंत , पंकज साह ,सौरभ अग्रवाल, ललितमोहन नेगी, गौरव तिवारी, मनीष साह, अमित साह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!