उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर किया मंथन


टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं भविष्य के करियर अवसर विषय पर जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रोफेसर गिरिजा प्रसाद पांडे और मदन मोहन जोशी ने विद्यार्थियों को बीसीए, बीबीए, साइबर लॉ, योग विज्ञान, पत्रकारिता, आईटी सहित विभिन्न व्यवसायिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ समानांतर रूप से मुक्त विश्वविद्यालय से दूसरी डिग्री भी प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण, स्वरोजगार और डिजिटल शिक्षण सुविधाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों को बेहतर करियर विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!