विद्यार्थियों को दी पॉक्सो, एनडीपीएस और कानूनी अधिकारों की जानकारी


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहीद राय सिंह बंगारी राजकीय इंटर कॉलेज तुनेटा, जखोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव पायल सिंह ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को लैंगिक अपराध, साइबर शोषण और नशीले पदार्थों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध घटना की तत्काल सूचना देने की अपील की। शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और वैकल्पिक विवाद निस्तारण की जानकारी भी दी गई तथा विद्यार्थियों के कानूनी प्रश्नों का सरल भाषा में समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!