एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया निरीक्षण

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, भोजनालय, साफ-सफाई और ड्यूटी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना छाम के प्रस्तावित नए भवन के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस चौकी कांडीखाल, कमांद और मटियाली का भी निरीक्षण किया तथा कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान गौरा टीम से प्रेरित बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा अध्ययन सामग्री और चॉकलेट वितरित की।
