विधिक जागरूकता पर जोर, स्थायी लोक अदालत पर दिया प्रशिक्षण


पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में सोमवार को पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) और अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की भूमिका, क्षेत्राधिकार और कार्यप्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। सचिव ने निर्देश दिए कि पीएलवी अधिक से अधिक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़कर समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित, सरल और कम खर्चीले समाधान का प्रभावी मंच है। कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत, सदस्य मयंक शर्मा, अमृता रावत सहित सभी पीएलवी और अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!