पुराने सोने के आभूषण हड़पने के आरोप में ज्वैलर्स गिरफ्तार


चमोली। नन्दानगर घाट पुलिस ने पुराने सोने के आभूषण लेकर नया मंगलसूत्र बनाने का झांसा देने और आभूषण वापस न करने के आरोप में एक ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने 28 नवंबर 2024 को 6.800 ग्राम सोना, जिसमें पेंडल और अंगूठी शामिल थी, नया मंगलसूत्र बनवाने के लिए प्रेम ज्वेलर्स के संचालक प्रेम सिंघानिया को दिया था। आरोपी महिला के मकान में किराए पर भी रहता था, इसलिए उसने उस पर भरोसा किया। तय समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न नया मंगलसूत्र दिया और न ही पुराने आभूषण लौटाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को आरोपी को उसकी ज्वेलरी दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लोगों से आभूषण देते समय रसीद और लिखित लेन-देन का विवरण सुरक्षित रखने तथा धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!