डीएम ने दिए वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त योजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू करने और अंतिम स्वीकृति की औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा। वित्तीय स्वीकृति लंबित परियोजनाओं के प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में पेयजल निगम की किमाड़ा पेयजल योजना, शिक्षा विभाग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को वन भूमि हस्तांतरण मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।
