औषधीय पौधों के संरक्षण में योगदान पर डॉ. विजयकांत पुरोहित सम्मानित


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हैप्रेक निदेशक डॉ. विजयकांत पुरोहित को हिमालयी औषधीय एवं सुगंधित पौधों के संरक्षण, वैज्ञानिक खेती, किसानों के प्रशिक्षण और जैव विविधता संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए ’’कर्मयोगी सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। चमोली के नंदानगर स्थित सितेल में आयोजित जड़ी-बूटी प्रशिक्षण एवं वितरण कार्यक्रम में उनकी ओर से डॉ. जयदेव चौहान ने सम्मान ग्रहण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पुरोहित के मार्गदर्शन से उत्तराखंड के अनेक किसानों ने औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती अपनाकर आय बढ़ाई है तथा हिमालयी जैव विविधता संरक्षण को नई मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!