हन्नी सिंह बनीं मिसिज इंडिया गोल्ड 2026 की सेकेंड रनर-अप


देहरादून/पुणे। महाराष्ट्र के पुणे स्थित होटल हयात में दीवा पेजेंट द्वारा आयोजित ’’मिसिज इंडिया पेजेंट 2026’’ में उड़ीसा के भुवनेश्वर की रहने वाली एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय सचिव तथा बिजनेस वुमन हन्नी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ’’मिसिज इंडिया गोल्ड’’ श्रेणी में ’’सेकेंड रनर-अप’’ का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संगठन के सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने कहा कि हन्नी सिंह की सफलता पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी यह उपलब्धि देशभर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और ऐसे मंचों पर भाग लेकर नई पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!