शिवरतन सिटी में विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं लोकार्पण
oplus_2097152
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,

हरिद्वार। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या–13 स्थित शिवरतन सिटी में विभिन्न सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि, “नगर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम हैं।”
उन्होंने कहा कि, “नवोदय नगर वार्ड–13 में कराए जा रहे ये विकास कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ हम सेवा एवं विकास के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”
राजीव शर्मा ने कहा कि, “नगर पालिका जनभागीदारी की भावना के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी तथा नगर के प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।”
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मुकेश रावत, प्रवीण चमोली, संदीप मैठाणी, देशराज पैन्यूली, जगजीवन, कृष्ण पाल, संजय कोटनाला, राजेश मिश्रा, मनवीर, दिनेश रावत, जगपाल रावत, राजू, प्रदीप फरस्वाण,अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, नीरज प्रेमी, संचित डागर, नीतू चौधरी, बागेश्वरी, दीपा सिंह, सुनीता जैन, केशवी भट्ट, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, आरपी सिंह, जितेंद्र रॉय, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, सुदांशु राय, विवेक विश्वकर्मा, विपिन, कमल, मीना, कविता सिंह, मीनाक्षी,प्रीति कोटनाला, ममता त्यागी, ममता भंडारी, गंगोत्री, दीपा देवी, लक्ष्मी बिष्ट, रेनू रावत, मंजू रावत, रचना चमोली, राजकिशोर गुप्ता, मोनिका मलिक, नीरू, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!