एसआईआर प्रक्रिया में लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्तारू नव प्रभात

विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव भारद्वाज के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद यदि कहीं सबसे अधिक कतारें दिखाई दे रही हैं तो वह एसआईआर प्रक्रिया को लेकर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आमजन की सहायता करें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का वोट न कटे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, सतपाल, राजीव भारद्वाज, देवी सिंह, अनिल गोयल, सुधा भारद्वाज, सीमा, ज्योति, संगीता, अनुज कुमार, रघुवीर मेहता, राजेंद्र सिंह, सुरेश, उमेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
