पटेलनगर में दुकान से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया एक चेक और 1,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को पटेलनगर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से गुल्लक और गल्ले में रखी नकदी चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र की मदद से 1 अगस्त को पटेलनगर क्षेत्र से आरोपी किशन उर्फ भूट्टा (20) निवासी शास्त्रीनगर खाला, बिहारी बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक चेक और 1,200 रुपये नकद बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!