राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विकसित भारत 2047 पर हुआ मंथन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: विकसित भारत 2047 की आधारशिला विषय पर व्याख्यान एवं परिचर्चा आयोजित हुई। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को ज्ञान-आधारित, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि प्रो. सी.बी. शर्मा ने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा को विकसित भारत का आधार बताया। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सहभागिता की। विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय भाषाओं और मूल्यपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!