पुलिस ने वारंटी समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे दो युवकों को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी शितेज निवासी नर्सरी रोड को गिरफ्तार किया। साथ ही मिस्त्री मोहल्ला निवासी कुनाल वीर पासवान और अंकित सूद को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों, हुड़दंगियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!