बालक को पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र से घर छोड़कर चले गए 8 वर्षीय बालक को दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बालक की फोटो और विवरण कंट्रोल रूम व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया, जिसके बाद उसे रेसकोर्स क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च करने के बाद माता-पिता की डांट के डर से वह घर से चला गया था। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद बालक को परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने दून पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
