कांवड़ यात्रा को लेकर ढालवाला से हटाया अवैध अतिक्रमण


टिहरी। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ढालवाला क्षेत्र में टिहरी पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में सड़क किनारे किए गए अवैध और अस्थायी अतिक्रमण हटाकर यात्रा मार्ग को बाधारहित बनाया गया। पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही होटल, ढाबा और भोजनालय संचालकों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, स्वच्छता बनाए रखने और मार्ग पर सामान न रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने सभी व्यापारियों और श्रद्धालुओं से सहयोग करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!