20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज


टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी इम्पीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (यूके-सीडी-1163) भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार गुलर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग उर्फ सागर (21), निवासी लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई। पूछताछ में उसने शराब हरिद्वार के शिवालिक नगर से श्रीनगर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!