15 दिन में कचरा निस्तारण की अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए टीएचडीसी भागीरथीपुरम एवं कोटी कॉलोनी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लेगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक पृथक्करण और मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण को अनिवार्य रूप से लागू करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की पूरी कार्यप्रणाली का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका नई टिहरी और टीएचडीसी को समन्वय के साथ कार्य करते हुए ’’15 दिनों के भीतर संयुक्त अनुपालन रिपोर्ट’’ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!