मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन (एनएमओ) की वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान इकाई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अशुतोष सयाना के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. सौरभ सचर, डॉ. अमन भारद्वाज, भूपेन्द्र सिंह पटवाल, चतुर सिंह राणा सहित छात्र बोरिस और मोहित ने सक्रिय भागीदारी की।
