नीलकंठ कांवड़ मेले में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

पौड़ी। नीलकंठ श्रावण कांवड़ मेला-2026 के शुभारंभ के साथ ही पौड़ी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफिंग देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सेवा भाव को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों सहित ’’1200 अधिकारी एवं जवान’’ दो जोन और 24 सेक्टरों में तैनात किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ’’70 सीसीटीवी कैमरों’’ और ड्रोन से की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए 23 मोबाइल पार्टियां और दो इंटरसेप्टर वाहन तैनात रहेंगे, जबकि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पांच अस्थायी पुलिस चौकियां और आठ खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सहयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की है।
