डीएम ने भू-धंसाव रोकने और जल निकासी के दिए निर्देश


चमोली। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईड़ाबधाणी वार्ड का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड से गुजरने वाले नाले का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग को भू-धंसाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क और जल निकासी व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नालियों के निर्माण सहित आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षाकाल में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!