146 मरीजों ने उठाया निःशुल्क उपचार का लाभ


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर जनपद पौड़ी के विकासखंडों में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों के तहत मंगलवार को सीएचसी पाबौ में शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 146 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार का लाभ लिया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग, नेत्र, ईएनटी तथा सामान्य रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। साथ ही पैथोलॉजी जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी जांच, टीकाकरण, एबीएचए आईडी निर्माण, एचआईवी काउंसलिंग और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अधिक से अधिक लोगों से इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!