मलेठी वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य का इस्तीफा मंजूर

चमोली। विकासखंड गैरसैंण के मलेठी वार्ड-04 की क्षेत्र पंचायत सदस्य का इस्तीफा जिलाधिकारी चमोली ने स्वीकार कर लिया है। सदस्य ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा है। हालांकि चुनाव के समय उनके शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में आठवीं की अंकतालिका का मूल रिकॉर्ड (एसआर) नहीं मिलने की बात सामने आई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समय पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जिला पंचायती राज अधिकारी ने कहा कि यदि गलत दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ने की पुष्टि होती है तो मामले की विधिवत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
