कांवड़ यात्रा को लेकर सेक्टर एसपी सिंह ने की एसपीओ और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में सेक्टर एसपी हरबंस सिंह के नेतृत्व में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व एस पी ओ ने प्रतिभाग किया।
कांवड़ मेला निर्विवाद व कुशलता पूर्ण संपन्न हो इसके लिए लोगों ने अपने अपने स्तर से सुझाव दिए। जिस पर पुलिस के तमाम अधिकारियों ने सभी सुझावों को नोट किया और उस पर जल्द ही अग्रिम कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सी ओ वेद प्रकाश भट्ट, श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी, प्रमोद उनियाल, आशुतोष राणा, संजय उप्रेती, बादल गोस्वामी, खड़खड़ी चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी, दीपक ध्यानी, महावीर वशिष्ठ, आशु बड़थ्वाल, लखन लाल चौहान, सुनील सेठी, तरुण नैय्यर, कां. पवनीश कवि, कां. विकास गैरोला, कां. मुकेश उनियाल, सुरेश शर्मा, मधुकांत गिरी, मनोज निषाद आदि लोग शामिल रहे।
