शिविर में 80 मरीजों को मिला उपचार

चमोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 80 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार और परामर्श प्राप्त किया। शिविर में 33 पुरुष और 47 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्तन एवं मुख कैंसर की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा टीबी जांच की गई। साथ ही 22 लोगों की आभा आईडी और पांच अटल आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्रयोगशाला में 56 विभिन्न जांचें और 13 एक्स-रे किए गए।
