मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और एक्टिवा बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल सहित ’’कुल 9 मोबाइल फोन’’ बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।
20 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। 22 जुलाई को एमडीडीए ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कूटी सवार ’’राहुल थापा (24)’’ और ’’अली (32)’’ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अन्य बरामद मोबाइलों के संबंध में भी जांच कर रही है।