20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छाम पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 19 जुलाई को घियाकोटी तिराहा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (48), निवासी ग्राम कांसी पट्टी बिष्ट, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवशंकर उनियाल, कांस्टेबल अमरेश और कांस्टेबल अनूप भट्ट की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!