जिलाधिकारी ने किया पुस्तक दान अभियान का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान का शुभारंभ स्वयं पुस्तक दान कर किया। उन्होंने कहा कि जैसे हरेला पर्व पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है, उसी तरह पुस्तक दान से समाज में ज्ञान का प्रसार संभव है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक यदि एक उपयोगी पुस्तक दान करे तो विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का समृद्ध भंडार तैयार किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
