राउलेक में अटल उत्कर्ष सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ


रुद्रप्रयाग। मदमहेश्वर घाटी के राउलेक स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को अटल उत्कर्ष सेवा केंद्र के रूप में उच्चीकृत कर रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवाइयों का लाभ लिया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आर.एस. पाल ने बताया कि अब यहां पंचकर्म, क्षारसूत्र और गैर-संचारी रोगों सहित विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध होंगे। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। आयुर्वेदिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 20 से 22 जुलाई तक राउलेक, रांसी और मनसूना में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!