कांवड़ मेले की तैयारियां समय पर पूरी करें, सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम-एसएसपी


टिहरी। आगामी 30 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पार्किंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के साथ पार्किंग स्थलों पर रेट सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!