जनता मिलन में सुनीं समस्याएं, मुख्यमंत्री घोषणाओं में तेजी लाने के निर्देश


रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक के बाद आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


जनता मिलन में पहुंचीं 57 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से 57 शिकायतें एवं मांग पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मानसून को देखते हुए सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में सड़क, पेयजल, सुरक्षा दीवार, टिहरी बांध भूमि मुआवजा और जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं, जिन पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जन संवाद में 21 शिकायतें पहुंचीं, 12 का मौके पर समाधान

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने भूस्खलन, सड़क, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना और मोटर मार्ग निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों का मौके पर किया समाधान

पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कार्यक्रम में भूमि रजिस्ट्री, सड़क, पेयजल और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर नीलकंठ यात्रा मार्ग पर 40 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने और कई गांवों में बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल करने जैसी शिकायतों का भी त्वरित समाधान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!