सीडीओ ने की बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी पात्र बच्चों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा कोई भी बच्चा वंचित न रहे। उन्होंने बाल श्रम रोकथाम, संकटग्रस्त बच्चों की पहचान, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार और विभागों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। बैठक में बाल देखरेख संस्था के बच्चों के कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर भी विशेष निर्देश दिए गए।
