भूख हड़ताल पर बैठे सुनील कुमार की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

विकासनगर/कालसी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी कार्यालय परिसर में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान आंदोलनकारी सुनील कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद संगठन ने आंदोलन जारी रखते हुए उनकी जगह दौलत तोमर को भूख हड़ताल पर बैठाया। संगठन ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की जायज मांगों पर विभाग द्वारा सकारात्मक एवं लिखित निर्णय होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। साथ ही प्रशासन से लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की गई, ताकि किसी आंदोलनकारी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!