गूंजी शहर की समस्याएं, कांग्रेस ने समाधान का दिलाया भरोसा

विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से वार्ड नंबर-5 टीचर्स कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि शहर में सड़कें बदहाल हैं और विभिन्न कंपनियों के कार्यों से आम जनता परेशान है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पेयजल, सड़क, जलनिकासी सहित कई समस्याएं उठाईं। कांग्रेस नेताओं ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, गौतम सिंह, नेहा वर्मा, राजीव शर्मा, अशोक जागरण, तेजपाल सिंह और सुभाष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!