अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर संचालित एक अकाउंट से मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली अश्लील टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। संगठन ने संबंधित अकाउंट की साइबर जांच कर वास्तविक पहचान उजागर करने और दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी, पार्षद मीना असवाल, शांति भट्ट, रेखा रावत, आशा फरासी, मधु काला, गणेश भट्ट, शुभम प्रभाकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!