वन विभाग और ताइक्वांडो टीम ने किया पौधारोपण


गोपेश्वर। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वन विभाग की गोपेश्वर रेंज और ताइक्वांडो टीम चमोली ने केदारनाथ वन प्रभाग क्षेत्र में संयुक्त पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में करीब 30 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। एसडीओ जुगल किशोर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। इस दौरान विद्यार्थियों को जैव विविधता, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन में वृक्षों की भूमिका की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!