मानसून के बीच केदारनाथ यात्रारू सभी आपदा एजेंसियां अलर्ट


रुद्रप्रयाग। मानसून के दौरान श्री केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और न्यू टास्क फोर्स की टीमों को अलर्ट पर रखा है। गौरीकुंड, चिरबासा, भीमबली, लिनचोली और अन्य संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड़ ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बोल्डर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए केवल अधिकृत दिशा-निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है।


केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग फिर हुआ सुचारू

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग को एक बार फिर पैदल यात्रियों के दोतरफा आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए घोड़ा-खच्चरों का संचालन फिलहाल एकतरफा रखा गया है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग मार्ग की नियमित निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही यात्रा करें।

ऑरेंज-रेड अलर्ट पर प्रशासन सतर्क

पौड़ी। मौसम विभाग द्वारा 22 जुलाई के लिए ऑरेंज और 23 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा तैयारियों की समीक्षा की। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी तैनात करने, अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने तथा राहत-बचाव कार्यों में समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने जन-धन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!