पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी की मांग, 24 घंटे का अल्टीमेटम


हरिद्वार/लक्सर। पथरी क्षेत्र में नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने सीओ लक्सर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय जरूरी है।
भाकियू (क्रांति) के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान का प्रश्न है। संगठन ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!