पुष्पेन्द्र सिंह राणा निर्विरोध बने ग्राम पंचायत बजीरा के उपप्रधान


श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड जखोली की पट्टी लस्या स्थित ग्राम पंचायत बजीरा में उपप्रधान पद पर पुष्पेन्द्र सिंह राणा को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत उपप्रधान निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों ने आपसी सहमति से उनका चयन कर एकता और सौहार्द का परिचय दिया। ग्रामीण दिलवरी लाल एवं प्रधान प्रतिनिधि भगत सिंह पुण्डीर ने बताया कि चुनावी प्रतिस्पर्धा से गांव में मतभेद उत्पन्न होने की संभावना रहती है, इसलिए सभी ने सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित उपप्रधान को बधाई दी। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी सुनील दत्त शर्मा, नागेंद्र, प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर, प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!