गुरुद्वारों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा भेल और गुरु सिंह सभा हरिद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। समिति के संयोजक बाबा पंडत और अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने युवाओं की भागीदारी को सकारात्मक बताते हुए कहा कि नए पदाधिकारी संगत को गुरुद्वारों से जोड़ने और सिख धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने गुरु ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के मूल स्थान की मुहिम में भी सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर दोनों गुरुद्वारा समितियों के पदाधिकारियों ने विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
