6 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत की 20.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों दिलशाद उर्फ शानू और जावेद को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 13.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। वहीं, कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तेलीवाला रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान फरीद नामक आरोपी को 6.41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
