मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा


चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज 15 जुलाई को प्रस्तावित चमोली भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिनी स्टेडियम हेलीपैड, पुलिस लाइन गोपेश्वर में आयोजित होने वाले सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!