छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विकासनगर में कांग्रेस की बैठक


विकासनगर। राहुल गांधी के प्रस्तावित 17 जुलाई के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तिलक भवन विकासनगर में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने छात्रों और युवाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का सबसे अधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं से छात्रों का भरोसा टूटा है। उन्होंने कहा कि युवा वर्षों मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण उनके सपने प्रभावित हो रहे हैं। नवप्रभात ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के हितों और पारदर्शी व्यवस्था की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, संजय जैन, नीरज रोहिल्ला, विपुल जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!