भूमि विवाद में मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार, शांतिभंग में की कार्रवाई


देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र के ग्राम जूलो भगवानपुर में भूमि विवाद को लेकर आपस में मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर आपस में झगड़ने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिराज (59), आनंद किशोर (54) और लीला (49) निवासी जूलो भगवानपुर, सेलाकुई शामिल हैं।


एमडीडीए सीलिंग कार्रवाई के दौरान विवाद, चार गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर लोक शांति भंग करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को कृष्णा कॉलोनी, कोरोनेशन अस्पताल के पीछे एमडीडीए द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद हो गया और वे मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुराधा सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजीव यादव और सागर कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!