मेधावी विद्यार्थियों को किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

हरिद्वार। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।
समारोह में जिन्शी गेटेलिया ने 97.80 प्रतिशत, खुशी कश्यप ने 96.80 प्रतिशत तथा साक्षी प्रियंशी और भावना ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्या साधना भाटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम छात्रों का उत्साह बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
