चमोली में खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाओं की चयन प्रक्रिया तेज


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम 2026-27 के तहत चयन प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप किया जाए, ताकि पात्र एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ही योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने चयन प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चयन के लिए खिलाड़ी का जनपद निवासी होना, आयु प्रमाण पत्र एवं बैंक खाते की जानकारी आवश्यक होगी। न्याय पंचायत, नगर क्षेत्र और विकासखंड स्तर पर चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!